बड़ा सड़क हादसा : ट्रक से टकराई बाइक, कपड़ा व्यवसायी समेत 2 दोस्तों की मौत, तीसरा की हालत गम्भीर, किया गया रेफर

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के सिलादेही गांव में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई और बाइक में सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, एक अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हुआ है, जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है. एक मृतक उपेंद्र देवांगन, कपड़ा व्यापारी था.

दरअसल, बिर्रा के रहने वाले कपड़ा व्यवसायी उपेंद्र देवांगन, अपने 2 मित्रों आर्यन चौहान और धनेश्वर कुमार के साथ बाइक में सवार होकर बिर्रा से कोई काम से सिलादेही जा रहे थे.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

सिलादेही गांव में सड़क किनारे ट्रक खड़ा था, जिसमें बाइक सवार तीनों युवक टकरा गए और मौके पर ही उपेंद्र देवांगन, आर्यन चौहान की मौत हो गई, वहीं धनेश्वर कुमार गम्भीर रूप से घायल है, जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!