JanjgirChampa Big Accident : बेकाबू कार ने पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की हुई मौत, सदमे में पूरा परिवार

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के अमरताल गांव में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे पिता-पुत्र को कुचल दिया और हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई. हादसे के बाद दोनों को अकलतरा अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतक आशीष खांडेकर, अमरताल गांव का पंच था. दोनों के शव का पोस्टमार्टम आज 17 नवंबर की सुबह होगा. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

दरअसल, अमरताल गांव का आशीष खांडेकर, अपने 14 साल के बेटे अभिजीत के साथ सड़क किनारे खाट में बैठकर धान की फसल की रखवाली कर रहा था. इस दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों पिता-पुत्र को कुचल दिया और हादसे में दोनों की मौत हो गई है.

घटना के बाद कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए. खबर है कि कार में सवार लोगों को भी चोट आई है. दूसरी ओर, ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी और घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

Related posts:

error: Content is protected !!