लौट के आ रही है ये 70 के दशक की बाइक! कभी कहलाती थी माइलेज किंग, Bullet भी इसके सामने फीकी

नई दिल्ली. 70 का दशक जब देश में कुछ इंपोर्ट की हुई या आजादी से पहले की अंग्रेजों की छोड़ी कुछ ही मोटरसाइकिलें नजर आती थीं. बीएसए जैसी कंपनियों की मोटरसाइकिल इस दौरान कुछ अमीरों के गैराज की शोभा बढ़ाती थीं और रॉयल एनफील्ड बुलेट () भी एक भारी भरकम और कम माइलेज वाली बाइक होने के चलते केवल कुछ ही लोगों तक सीमित थी. फिर एक बदलाव का दौर आया, एक नई मोटरसाइकिल ने दस्तक दी और ये चलाने में आसान थी, इसका वजन कम और इसमें नए कार्बोरेटर डिजाइन का इस्तेमाल किया गया था जिसके चलते लोग इस मोटरसाइकिल के दीवाने हो गए. न केवल शहरों में बल्कि उस दौरान ग्रामीण इलाकों में भी इस मोटरसाइकिल को लेने के लिए लोग कई महीनों तक इंतजार किया करते थे. इस बाइक के लुक्स को भी काफी बदला गया, इसी बाइक से शुरू हुआ ऐसा डिजाइन जो आ भी स्लीक और डेली यूज मोटरसाइकिलों में देखने को मिलता है.

 



 

 

 

यहां पर हम बात कर रहे है राजदूत (Rajdoot) की. राजदूत के नाम से फेमस हुई इस बाइक का पूरा नाम राजदूत एक्सेल टी था. कभी देश की सड़कों पर शान की सवारी मानी जाने वाली ये मोटरसाइकिल 30 साल से भी ज्यादा समय तक मौजूद रही. इस बाइक का निर्माण एक्सकॉर्ट और यामाहा की साझेदारी ने किया था. इसी के बाद देश में यामाहा की दूसरी मोटरसाइकिलों ने भी दस्तक दी. आज राजदूत का जिक्र इसलिए क्योंकि चर्चा है कि एक बार फिर ये सड़कों की रानी कहलाने वाली बाइक वापसी करने को तैयार है. हालांकि अब एक्सकॉर्ट केवल ट्रैक्टर व अन्य कमर्शियल व्हीकल का ही प्रोडक्‍शन करती है लेकिन अब खबर है कि एक बार फिर नए डिजाइन और टेक्नोलॉजी के साथ राजदूत को तैयार किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

 

हालांकि कंपनी ने राजदूत को लॉन्च करने की बात पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाले 1 साल में ही इस मोटरसाइकिल को शोकेस किया जाएगा और फिर कुछ ही समय में इसे लॉन्च कर डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी. आइये आपको बताते हैं क्यों थी ये मोटरसाइकिल इतनी खास और कैसे लोग इसके दीवाने होते चले गए.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

 

 

 

शानदार टेक्नोलॉजी से लैस इंजनबाइक में पहली बार ऐसे कार्बोरेटर का इस्तेमाल किया गया था जो टू चैनल था. यानि इसमें एयर और पेट्रोल का मिक्स बिल्कुल सही होता था और बाइक बेहतरीन माइलेज देती थी. इसमें 173 सीसी के इंजन का इस्तेमाल किया गया था जो हल्का था और काफी पैपी था. बाइक का वजन भी कम होने के चलते इसका पिकअप काफी बेहतर था. साथ ही टू स्ट्रोक इंजन होने के चलते इसमें काफी पावर भी थी, जिससे ये कच्चे हों या पक्के हर रास्ते पर चलने के लिए परफेक्ट सवारी थी. बाइक में 13 लीटर का पेट्रोल टैंक था, जिसके चलते ये फुल टैंक पर 700 किलोमीटर तक का माइलेज देने में सक्षम थी.

 

 

 

 

अब क्या होंगे बदलाव
नई राजदूत में पूरी तरह से बदला हुआ 250 सीसी का फोर स्ट्रोक इंजन देखने को मिल सकता है. ये लिक्विड कूल्ड होगा जिससे बाइक की परफॉर्मेंस बेहतर होगी. साथ ही इसका माइलेज भी काफी बढ़ जाएगा. वहीं अब बाइक में काफी लेटेस्ट फीचर्स भी देखने को मिलेंगे. इसमें डिजिटल डिस्‍प्ले, नेविगेशन, ड्राइव एनालिट‌िक्स, मोबाइल चार्जिंग, स्‍लीपर क्लच जैसे ढेरों फीचर्स होंगे.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!