Janjgir Fraud : चुनाव ड्यूटी में तैनात बटालियन के उप निरीक्षक से हुई धोखाधड़ी, सिटी कोतवाली थाना में 420 का मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने चुनाव ड्यूटी में तैनात बटालियन के उप निरीक्षक से हुए फ्रॉड के मामले में 420 का मामला दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है. ठग ने उप निरीक्षक जीडी परशुराम से 78 हजार 9 सौ 96 रुपये की ठगी को अंजाम दिया है.

 



पुलिस के अनुसार, झारखंड बटालियन में तैनात उप निरीक्षक जीडी परशुराम, चुनाव ड्यूटी में जांजगीर आए हुए हैं. इसी दौरान उनके मोबाइल में फोन आया और खुद को उनका परिचित बताया. इसके बाद उनके मोबाइल पर 10 रुपये का मैसेज आया, फिर इसी तरह 10 हजार और 2 बार 25 हजार का मैसेज आया. फिर ठग ने बोला इसे दूसरे को भेज दें.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

फिर उप निरीक्षक ने फोन पे के माध्यम से 78 हजार 9 सौ 96 रुपये भेज दिए. इसके बाद जब फोन काट कर उप निरीक्षक ने एकाउंट का बैलेंस चेक किया तब धोखाधड़ी की बात सामने आई. मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!