CG Election 2023 : चुनाव खत्म होने के बाद बीजेपी के बागियों की लिस्ट तैयार, पार्टी दिखा सकती है बाहर का रास्ता… विस्तार से पढ़िए…

CG Election 2023 : चुनाव खत्म होने के बाद बीजेपी के बागियों की लिस्ट तैयार, पार्टी दिखा सकती है बाहर का रास्ता… विस्तार से पढ़िए…

 



CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेता अब बागियों पर कार्यवाही करने के मूड में हैं. ऐसे बागियों की लिस्ट तैयार की जा रही है, जिन्होंने अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हुए हैं, या फिर उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया हो. भारतीय जनता पार्टी भी उन बागियों की लिस्ट तैयार कर रही है, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ पार्टी विरोधी काम किए हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

बीजेपी पार्टी विरोधी काम करने वालों की लिस्ट कर रही है तैयार

दरअसल छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब बीजेपी पूरी तरह से बाकियों पर कार्यवाही करने के मूड में है. भारतीय जनता पार्टी ने सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने अधिकृत प्रत्याशी खड़े किए थे, जिसके बाद कई जिलों से भारतीय जनता पार्टी के ही कार्यकर्ताओं और नेताओं के द्वारा अधिकृत प्रत्याशी को बदलने को लेकर बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था. जिसको लेकर अब भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से कार्यवाही करने के मोड पर है.

भाजपा नेताओं का कहना है कि चुनाव संपन्न हो चुके हैं और अधिकृत प्रत्याशियों के द्वारा कई प्रकार की शिकायतें की जा रही है, अगर किसी भी प्रत्याशी या फिर भाजपा के नेताओं द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में काम करने की बात सामने आती है, तो आगामी समय में ऐसे लोगों की लिस्ट बनाकर उनके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि अब तक हालांकि किसी भी बीजेपी के प्रत्याशी ने इस तरह की कोई शिकायत नहीं की है, लेकिन अगर शिकायत होगी तो कार्यवाही भी की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!