महासमुंद जिले की बड़ी खबर : खड़े ट्रक से टकराई सूमो, 4 लोगों की मौत, 5 लोगों की हालत गंभीर

महासमुंद. पिथौरा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया. नेशनल हाइवे में सड़क पर खड़े ट्रक में एक यात्री से भरी टाटा सूमो अनियंत्रित होकर टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा सूमो में बैठे चार लोगों की मौके में मौत हो गई, वहीं अन्य 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
घटना के बाद मौके में पहुंची पिथौरा पुलिस की टीम ने घायलों को रायपुर रिफर किया है. घटना तकरीबन रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है.
बताया गया कि नेशनल हाइवे 53 के ग्राम टेका के पास की यह घटना है. सूमो सवार सभी पश्चिम बंगाल के निवासी हैं, जो एक निजी कार्यक्रम में महाराष्ट्र जा रहे थे.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

Related posts:

error: Content is protected !!