कभी टीचर हुआ करते थे कादर खान, 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, बेटों के लिए छोड़ गए इतनी सम्पत्ति…

कादर खान बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता रहें हैं जिन्होंने बॉलीवुड में काफी फिल्मों में काम किया है और उन्होंने खलनायक से लेकर कॉमेडियन तक की भुमिकाएं काफी शानदार तरीके से निभाई है.
कादर खान ने 300 से अधिक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है और उनका एक बड़ा नाम रहा है. कादर खान अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके अभिनय को लोग आज भी काफी पसंद करते हैं.
कादर खान की बात करें तो फिल्मों में आने से पहले वो प्रोफेसर थे और सिद्दिकी कॉलेज में पढ़ाने का काम करते थे. कादर खान का जन्म अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था, लेकिन उनका परिवार मुंबई आकर रहने लगा.
कादर खान को दिलीप कुमार ने बॉलीवुड में सबसे पहले ब्रेक दिया था. दिलीप कुमार को उनके द्वारा कॉलेज में किया गया एक काम पसंद आया था जिससे उन्होंने फिल्मों में उनको मौका दिया और फिल्म दाग में कादर खान का पदार्पण हुआ.
कादर खान ने उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने एक बाद एक फिल्मों में काम करना शुरू किया और उनको काफी सफलता मिली. कादर खान ने काफी डायलॉग भी लिखे हैं जो काफी प्रसिद्ध हुए.
कादर खान की संपत्ति के बारे में बात करें तो कादर खान की संपत्ति 70 करोड़ रुपए हैं और उनकी संपत्ति अब उनके बच्चों के नाम हो गयी हैं. कादर खान ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!