CBI ने इस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला ?

गुवाहाटी. असम की राजधानी गुवाहाटी से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के बेटे अशोक सैकिया को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उन्हें 25 साल पुराने मामले को लेकर गिरफ्तार किया गया है।CBI arrests Ashok Saikia Son of Former CM मिली जानकारी के अनुसार CBI ने पलटन बाजार पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले (202/1998) के सिलसिले में छापेमारी की यह मामला 2001 में CBI को सौंपा गया था। CBI की कोलकाता शाखा में दर्ज शिकायतों (संख्या 5/ई/2001 और 6/ई/2001) के आधार पर मामला सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया गया था।2013 में अशोक सैकिया को 6/ई/2001 मामले में दोषी ठहराया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया का बेटा अदालत में अपील करने के बाद फरार हो गया था। उन्हें नौ नवंबर को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश होना होगा। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, अशोक सैकिया ने दावा किया कि उन्होंने पहले ही बैंक का बकाया चुका दिया है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!