भाभी को हुआ देवर से प्यार, पति ने रखी दो शर्त… फिर ये हुआ… पढ़िए…

आगरा जिले के एत्मादुद्दौला थाने में रविवार को अजीब मामला आया। महिला को अपने देवर से प्यार हो गया। वह अपने पति को छोड़ना चाहती थी। पति भी इसके लिए तैयार हो गया। उसने दो शर्तें रखीं। पहली शर्त यह कि तलाक नहीं देगा और दूसरी उसके घर कभी लौटकर नहीं आएगी। महिला तैयार हो गई। बच्चों को लेकर देवर के साथ चली गई। शाहदरा निवासी महिला की शादी आठ साल पहले हुई थी। दो बच्चों की मां है। पति बिजली मिस्त्री है। ग्वालियर में काम करता है।
महिला आगरा में अपने देवर के साथ रहती थी। देवर-भाभी में इश्क हो गया। पति को जानकारी हुई तो उसने विरेाध किया। घर में क्लेश हुई। मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। आमने-सामने बैठाया। महिला से पूछा गया कि वह क्या चाहती है। उसने साफ कह दिया कि देवर के साथ रहना है। बच्चों को भी अपने साथ रखेगी। पति से तलाक चाहिए। पति से पूछा गया, उसे क्या चाहिए। उसने कहा कि उसे कुछ नहीं चाहिए।
सिर्फ इतना चाहता है कि पत्नी कभी उसके घर लौटकर नहीं आएगी। उससे कोई वास्ता नहीं रखेगी। वह बच्चों को भी देने को तैयार है। दोनों पक्षों में आपसी बातचीत से समझौता हो गया। महिला अपने देवर के साथ चली गई।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!