गोल्डन ब्वॉय पर आया इस मशहूर अभिनेत्री का दिल, बोली- मुझे नहीं पता था कि मैं उनके प्यार में पड़ जाऊंगी…

नई दिल्ली. टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड पर कब्जा करने वाले नीरज चोपड़ा को आम लोगों के साथ साथ खास लोग भी पंसद करते हैं। नीरज चोपड़ा के चाहने वालों में कई बॉलीवुड सेलेब्स का भी नाम शामिल है। अब इस सूची में एक और नया नाम अभिनेत्री जोयिता चटर्जी का जुड़ गया है।

 



क्लास ऑफ 2020’ दौरान जोयिता चटर्जी ने कहा कि ओलंपिक में जीतने के बाद मुझे नीरज चोपड़ा के बारे में पता चला, फिर मैंने उन्हें देखना शुरू किया। यह प्रसिद्धि के बारे में नहीं है, मुझे पता है कि हर अभिनेता उनकी प्रशंसा कर रहा था। कियारा आडवाणी से लेकर पड़ोस की लड़की तक, हर कोई प्रशंसा कर रहा था। अभिनेत्री ने आगे कहा कि मुझे नहीं पता था कि मैं उसके प्यार में पड़ जाऊंगी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

जोयिता चटर्जी ने कहा कि जब मैंने उनके वीडियो देखना शुरू किया, तो मुझे एहसास हुआ कि उनमें एक अलग तरह की सादगी थी। भले ही उसने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया हो, उनके पैर अभी भी जमीन पर हैं। वह दिखावा नहीं करते है और नीरज की यह बात मुझे बहुत पंसद है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

आज के जहां सबकुछ इतनी आसानी से उपलब्ध है और चीजें इतनी बाहर हैं, नीरज जैसे लड़के ने मेरा दिल पिघला दिया अगर मैं नहीं तो जिसे भी मिलेगा वह सबसे भाग्यशाली लड़की होगी। जोयिता ने कहा कि मैंने फैसला किया है कि मैं एक अभिनेता के जीवन नहीं बिताउंगी क्योंकि मैं एक सादा जीवन जीना चाहती हूं और नीरज में एक आदर्श व्यक्ति के सभी गुण हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!