नहीं शुरू होगी रेलवे की ये खास सर्विस, यात्रियों को अभी भी देना होगा ज्यादा पैसा…

नई दिल्ली. कोरोना के मामले कम होने के बाद देश में रेल सेवाओं को बहाल कर दिया गया है। लेकिन अभी भी कोरोना का खतरा बरकरार है। यही वजह है कि रेलवे अब फूंक फूंक कर कदम रख रहा है। रेलवे अभी भी चादर, तकिया, कंबल आदि को बैन किया हुआ है। भारतीय रेल ने महामारी के खतरों को देखते हुए रेलवे में चादर, तकिया, कंबल आदि देना बंद कर दिया था। चूंकि अभी भी इसके खतरे कम नहीं हुए हैं, रेलवे फिलहाल यह सेवा शुरू नहीं करने जा रही है।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Rail Minister Ashwini Vaishnav) ने हाल ही में इस संबंध में संसद में सरकार की योजना की जानकारी दी है। उन्होंने लोकसभा (Loksabha) में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बताया कि अभी भी कोविड-19 के खतरे कम नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल ये सेवा अभी बंद रहेगी।

आपको बता दें कि अभी एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को डिस्पोजेबल बेडरॉल किट मुहैया कराए जा रहे हैं। इसके लिए यात्रियों को अलग से पेमेंट करना पड़ता है। रेल मंत्री के ताजा जवाब से यह साफ हो गया है कि यात्रियों को अभी भी या तो खुद ही चादर, तकिया, कंबल आदि ले जाना होगा, या इसके लिए उन्हें अलग से पैसे देने होंगे।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!