Metaverse Wedding Party: Instagram की मुलाकात शादी में बदली! खास होगी कपल की वेडिंग

तमिलनाडु का एक जोड़ा मेटावर्स पर अपनी शादी को ऑर्गनाइज करने के लिए तैयार है. जहां मेहमान आभासी तौर पर लॉगइन होकर वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होंगे. कपल का पूरा रिसेप्शन डिजिटल रूप से आयोजित किया जाएगा

 



दरअसल, आईआईटी मद्रास में प्रोजेक्ट एसोसिएट, दिनेश एसपी  और उनकी सॉफ्टवेयर डेवलपर मंगेतर जनगानंदिनी रामास्वामी  6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. इसके बाद वो अपने सबसे पसंदीदा स्थान-

Hogwarts Castle से वेडिंग रिसेप्शन में मेहमानों का स्वागत करेंगे. खास बात है कि कपल की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी.

अपनी तरह के इस पहले रिसेप्शन में, ये जोड़ा Metaverse में एक आभासी अवतार में अपने परिवार और दोस्तों से मिलेगा और उनका स्वागत करेगा. रिपोर्ट के अनुसार, शादी समारोह के बाद, कपल अपने रिसेप्शन के लिए वर्चुअल वेन्यू  में प्रवेश करने के लिए अपने लैपटॉप पर स्विच करेंगे. इसी तरह उनके दोस्त और परिवार के सदस्य भी वर्चुअली शामिल होंगे.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दिनेश एसपी ने लिखा, “मैं Blockchain, NFTs और Crypto में हूं. मैंने Metaverse में अपना रिसेप्शन आयोजित करने की योजना बनाई है, यह एशिया की पहली मेटावर्स शादी होगी. इसके जरिए महामारी के समय में भीड़भाड़ से बचा जा सकता है.”

खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में लड़की के दिवंगत पिता आभासी अवतार में रिसेप्शन की मेजबानी करेंगे. दिनेश ने कहा, “यह मेटावर्स में आफ्टरलाइफ का एक नया तरीका होगा, और मुझे उम्मीद है कि यह भारत में पहली बार मेटावर्स का एक शानदार इवेंट होगा.”

दुल्हन, जनगनंदिनी, रिसेप्शन को लेकर बेहद उत्साहित हैं और शादी में अपने पिता की उपस्थिति से बहुत खुश हैं. “मुझे इस कॉन्सेप्ट को समझने के लिए कई बार पूछना पड़ा. अब भी मुझे यकीन नहीं है कि यह सब कैसे होगा. मैं बहुत खुश हूं कि मेरे पिता का आभासी अवतार मेरी शादी के लिए होगा, भले ही वह शारीरिक रूप से वहां नहीं होंगे. उनके निधन के बाद मैं टूट गई थी, लेकिन अब दिनेश उन्हें हमारे लिए वापस ला रहे हैं.”

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

बता दें कि कपल कृष्णागिरी जिले के शिवलिंगपुरम गांव में शादी के बंधन में बंधेंगे. दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए ही हुई और दोनों में प्यार हो गया. काफी मशक्कत के बाद आखिरकार वे परिवार को समझाने में सफल रहे. मेटावर्स रिसेप्शन की परियोजना पर वो पिछले दो हफ्तों से काम कर रहे हैं. कपल 22 जनवरी को मेटावर्स रिसेप्शन की एक मॉक ड्रिल करेंगी, फिर 6 फरवरी को अमलीजामा पहनाया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!