जांजगीर. राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल के सदस्य नियुक्त हुए कृष्णकांत चन्द्रा

जांजगीर-चाम्पा. ‌भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्ण कांत चन्द्रा को एक दिवसीय राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2022 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर के प्रशासनिक भवन में कल 23 जनवरी की सुबह 10 बजे से आयोजित होगी, जिसमें देश के विभिन्न केंदीय विश्व विद्यालय के छात्र छात्राएं हिस्सा लेंगे।

 



यह प्रतियोगिता ऑनलाइन होगी जिसमे देश भर के केंद्रीय विश्व विद्यालय के सैकड़ों चयनित विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन कराया है। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा चयनित विद्यार्थियों को 27 फरवरी 2020 को लोकसभा दिल्ली में आयोजित अंतिम प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

ज्ञातव्य है कि गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में यह आयोजन युवाओं को पर्यावरण संबंधित मुद्धों से जुड़ने, आम आदमी की बात को समझने, इस विषय में न्यू इंडिया के विजन पर अपनी राय देने और युवाओं में भाषण कला विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया है ।
‌

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!