SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दी बड़ी सौगात, FD की ब्याज दरों में इजाफा, देखिए लेटेस्ट रेट्स…

अब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है।

 



एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, दरों में बदलाव 2 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर किया है।
SBI FD Rates: अब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है। एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, दरों में बदलाव 2 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर किया है। FD पर बैंक की बढ़ी हुई दरें 15 जनवरी 2022 यानी आज से ही लागू कर दी गई है।

इसके पहले एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने चुनिंदा अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में वृद्धि की है। HDFC Bank ने दरों में बदलाव 2 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर किया है। FD पर बैंक की बढ़ी हुई दरें 12 जनवरी 2022 से लागू हैं। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, अब 2 साल 1 दिन और 3 साल के बीच की FD पर 5.2% ब्याज मिलेगा। 3 साल 1 दिन और 5 साल पर 5.4% और 5 साल 1 दिन और 10 साल की FD पर 5.6% मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, एचडीएफसी बैंक 7 से 29 दिनों की मैच्योरिटी वाली जमाओं पर 2.50 फीसदी और 30 से 90 दिनों की मैच्योरिटी वाली एफडी पर 3 फीसदी की ब्याज देगा। 91 दिनों से 6 महीने की मैच्योरिटी वाली FD के लिए 3.5 प्रतिशत ब्याज और 6 महीने 1 दिन से लेकर एक वर्ष से कम अवधि वाली FD के लिए 4.4 प्रतिशत ब्याज देगा। वहीं बैंक एक साल की एफडी पर बैंक 4.9 फीसदी की पेशकश कर रहा है। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक एफडी की दरें 7 दिनों से 10 साल के बीच की अवधि के लिए 2.5-5.5% के बीच हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!