अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत, मौके पर मची अफरातफरी

बिलासपुर. शहर के मंगला चौक से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। हादसे में दो युवकों की कौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

मिली जानकारी के अनुसार, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रानीगांव के रहने वाले थे। वहीं हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!