Gold-Silver Price: फिर सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी हुई फीकी, जानिए आज का भाव

आज दिल्‍ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 125 रुपये की कमी आयी है। वहीं, चांदी की कीमतों में आज 339 रुपये की गिरावट भी हुई है। 10 ग्राम सोने की कीमत आज 47,837 रुपये हो गई है, जबकि एक किलो चांदी 61,477 रुपये में बेची जा रही है।

 



दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के दाम 125 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी के साथ 47,837 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए, पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 47,962 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

दिल्‍ली सर्राफा बाजार में चांदी के दाम 339 रुपये की गिरावट के बाद 61,477 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 61,816 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी।

बता दें कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं, इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

गौरतलब है कि अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है, BIS Care App से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं, इस ऐप में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!