नौकरी का लालच देकर छत्तीसगढ़ के 11 बच्चों को तमिलनाडु ले गया था दलाल, प्रशासन ने रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा

कांकेर. तमिलनाडु से 11 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू कर सुरक्षित कांकेर वापस लाया गया है। ये सभी बच्चे जिले के बीहड़ इलाकों के हैं। 9 नाबालिग लड़कियों और 2 लड़कों को नौकरी का लालच देकर दलाल तमिलनाडु लेकर गया था। तमिलनाडु के सेलम जिले में बच्चों को रखा गया था।

 



इसी बीच रेलवे स्टेशन में नाबालिग बच्चों को देखकर पुलिस को शक हुआ..और GRP ने पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ..जिसके बाद पुलिस ने बच्चों को सेलम जिला प्रशासन को सौंप दिया था।

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

सेलम और कांकेर की प्रशासनिक टीम की मदद से बच्चों को वापस उनके घर पहुंचाया गया है। बच्चों को अपने बीच पाकर परिजनों ने पुलिस और प्रशासन का धन्यवाद किया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!