जहरीली शराब से 32 लोगों की मौत, एक की चली गई आंख की रोशनी, कई की हालत गंभीर

पटना: बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब से लोगों की मौत की खबर सामने आई है। बीते तीन दिन में 32 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोगों की तबीयत में अभी तक सुधार नहीं हुआ है। एक शख्स की तो आंख की रोशनी ही चली गई। होली के जश्न के दौरान अचानक हुई मौत से कई परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।

 



जानकारी के अनुसार मृतकों में भागलपुर के 16, बांका के 12, मधेपुरा में तीन, नालंदा में एक व्यक्ति शामिल हैं। यही नहीं भागलपुर में दो, बांका में 6 और मधेपुरा में एक दर्जन लोग बीमार बताए जा रहे हैं। भागलपुर और बांका की अगर बात करें तो वहां एक व्यक्ति की आंखों की रोशनी भी छीन गई है। मौत से लोगों में प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

दूसरी ओर प्रशासन इन मौतों पर चुप्पी साधे हुए हैं। अभी तक न किसी तरह की कार्रवाई हुई और न ही प्रशासन के आला अफसर बयान देने सामने आए हैं। बिहार में मौत से मचे कोहराम को लेकर पुलिस और प्रशासन इन मौतों को बीमारी का वजह बताया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

इधर भागलपुर में जहरीली शराब से मौत का आरोप लगाते हुए लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया है। हालांकि पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। बता दें कि बिहार में जहरीली शराब से अक्सर मौत की खबरें सामने आती है। वहीं इस बार तीन दिन में 32 लोगों की मौत ने प्रशासन पर बड़ा सवाल उठाया है। वहीं शराबबंदी की पोल खोलकर रख दी है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!