दिल्ली से दोहा जा रहा विमान पहुंचा पाकिस्तान, इस तरह बची 100 यात्रियों की जान

दिल्ली से दोहा जा रही कतर एयरवेज की फ्लाइट में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। उड़ान के दौरान इस फ्लाइट में अचानक से धुंआ निकलने लगा, जिसके बाद इसे पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में उतारा गया। इस विमान में 100 यात्री सवार थे, आपात स्थिति में विमान उतारकर सभी यात्रियों सुरक्षित बचाया गया है।

 



qatar airways flight emergency landing in pakistan: जानकारी के मुताबिक, कतर एयरवेज की क्यूआर579 फ्लाइट ने दिल्ली से दोहा के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान विमान के कार्गो होल्ड से अचानक से धुंआ निकलने लगा। इसके बाद इस उड़ान को पाकिस्तान के लिए मोड़ दिया गया और वहां पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर विमान को खाली करा लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि, विमान की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

वहीं कतर एयरवेज की ओर से इस घटना पर बयान जारी किया गया। एयरवेज की ओर से कहा गया है कि, विमान की जांच की जा रही है, साथ ही यात्रियों को दोहा ले जाने के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था भी की जा रही है। एयरवेज ने असुविधा के लिए यात्रियों से क्षमा मांगी है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!