90’s Tv Serial: मालगुड़ी डेज से लेकर शक्तिमान तक, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे 90 के दशक के मशहूर सीरियल्स   

90 के दशक में टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले सीरियल्स को देखने का अपना ही एक मजा था। 90 के दौर में आने वाले इन टीवी शोज को दर्शक बड़े चाव से देखा करते थे। यही वजह है कि इन टीवी सीरियल्स की पॉपुलैरिटी को देखते हुए अब 90 के दशक के कई मशहूर टीवी सीरियल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराए जा चुके हैं। आइए जानते हैं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद 90 के दशक के कुछ मशहूर सीरियल्स के बारे में-



मालगुडी डेज 
आर के नारायण की कहानियों पर आधारित शो मालगुडी डेज 90 के दशक के लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में से एक रहा है। इस धारावाहिक के जरिए रोचक कहानियों के नाट्य रूपांतरण 39 एपिसोड के रूप में दिखाए गए थे। मालगुडी डेज देखने के शौकीन दर्शक इसे अमेजॉन प्राइम वीडियो और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 54 करोड़ की लागत से टेमर से छपोरा तक बनने वाली सड़क का छग विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया भूमिपूजन, टेमर सरपंच चन्द्र कुमार सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद, लोगों को आवागमन में मिलेगी सुविधा

फौजी
बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता शाहरुख खान ने साल 1989 टीवी के मशहूर सीरियल फौजी से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उस समय शाहरुख खान को कोई भी नहीं जानता था। अगर आप भी शाहरुख के इस सीरियल को फिर से देखना चाहते हैं तो यह सीरियल इरोज नाउ और अमेजॉन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

शक्तिमान
मशहूर टीवी अभिनेता मुकेश खन्ना स्टारर शक्तिमान 90 के दशक के सभी बच्चों का खासा लोकप्रिय शो रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता यह शो बच्चों को कई नैतिक मूल्यों से रूबरू कराता था। अगर आप आज भी इस सीरियल को देखने के शौकीन हैं तो इसे अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे श्याम सुंदर अग्रवाल, उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

शाका लाका बूम बूम 
डीडी नेशनल पर शुरू हुए जादुई शो शाका लाका बूम बूम को उस दौर के बच्चों से बेहद प्यार मिला था। बाद में यह सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाने लगा था। शो की कहानी संजू नाम के एक बच्चे पर आधारित थी, जिसके पास एक जादुई पेंसिल थी, जिससे वह अपनी इच्छाएं पूरी करता था। अगर आप इस शो की अपनी पुरानी यादें ताजा करना चाहते हैं तो इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

श्री कृष्णा
90 के दौर में पौराणिक धारावाहिकों का भी काफी चलन था। इसी क्रम में साल 1993 में मशहूर धार्मिक सीरियल श्री कृष्णा भी प्रसारित किया जाता था। रामानंद सागर द्वारा निर्मित यह सीरियल भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला से लेकर महाभारत युद्ध तक की संपूर्ण कहानी पर आधारित था। दर्शक इस सीरियल को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की मेहनत लाई रंग, नगर विकास के लिए 2 करोड़ 24 लाख 26 हजार की मिली स्वीकृति

error: Content is protected !!