Apple का नया 5G iPhone! कीमत होगी 30 हजार, इस दिन कर सकती है लॉन्च Apple का नया 5G iPhone! कीमत होगी 30 हजार, इस दिन कर सकती है लॉन्च… विस्तार से पढ़िए…

नई दिल्ली. ऐप्पल Apple 5G iphone price in India को दो-तीन दिनों में लॉन्च कर रहा है। इस स्मार्टफोन के फीचर्स और लॉन्च डेट पर कंपनी ने अभी भी चुप्पी साधी हुई है लेकिन एशिया के कुछ रीटेलर्स ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की डिटेल्स को अपनी तरह से कन्फर्म किया है।

 



पिछले कई दिनों से यह रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि ऐप्पल अपना सबसे सस्ता iPhone, iPhone SE 3 (2022) 8 मार्च को अपने ऐप्पल ईवेंट में लॉन्च करने जा रहा है। आपको बता दें कि जहां ऐप्पल ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की है, एक रीटेलर ने इस प्रोडक्ट के लॉन्च को कन्फर्म किया है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

इस रीटेलर ने किया कन्फर्म
91Mobiles की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया के एक रीटेलर ने अपनी वेबसाइट पर प्लेसहोल्डर इमेजेज का इस्तेमाल किया है जिसमें उन प्रोडक्ट्स को शामिल किया गया है, जो ऐप्पल के ईवेंट में लॉन्च हो सकते हैं। इस रीटेलर की वेबसाइट पर iPhone SE 3 (2022) और iPad Air शामिल हैं। आपको बता दें कि ये कैरियर ऐसी तस्वीरें पहले से ही तैयार रखते हैं जिससे कंपनी के अनाउन्स करते ही वो इन्हें अपलोड करके अपनी वेबसाइट पर दिखा सकें।

आपको बता दें कि रिपोर्ट्स के हिसाब से ये iPhone A15 बायोनिक चिप पर काम करेगा और 5G सेवाओं के साथ आएगा। इसके बाकी सारे फीचर्स iPhone SE 2 वाले ही होंगे।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

खबरों की मानें तो अपने इस iPhone से ऐप्पल एंड्रॉयड यूजर्स को अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रहा है और इसलिए, इस iPhone की कीमत को बेहद कम रखा गया है। कहा जा रहा है कि लॉन्च के समय iPhone SE 3 (2022) की कीमत 30 हजार रुपये से भी कम होगी, जो पहले कभी नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!