लड़कों की प्रताड़ना से तंग आकर BSC नर्सिंग की छात्रा ने कर ली खुदकुशी, प्रेम संबंध को लेकर लड़के करते थे ऐसी हरकतें…

सिंगरौली. जिले में BSC नर्सिंग की छात्रा ने गांव के लड़कों की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले पर 11 लड़कों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 आरोपी फरार हैं।

 



बताया जाता है कि छात्रा बैढन में रहकर BCS नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान उसका एक लड़के से प्रेम संबंध हो गया, जिसकी भनक गांव के लड़कों को लगी। इसे लेकर छात्रा पर कमेंट करने लगे।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

11 लड़कों ने मिलकर बैढन के चुन कुमारी स्टेडियम में एक कागज पर लड़की के प्रेम संबंध को लिखकर उस पर अपने हस्ताक्षर कर वीडियो बनाया। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लड़की के घर वालों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने उसे वापस घर बुला लिया। घरवालों की नाराजगी, बदनामी और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!