Chhattisgarh Naxal attack : IED की चपेट में आने से 2 जवान घायल, सर्चिंग पर निकले थे DRG के जवान

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट में दो जवान घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। ASP नीरज चंद्राकर ने आईईडी ब्लास्ट की पुष्टि की है।

 



जानकारी के अनुसार, DRG के जवान जंगल में नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना के बाद सर्चिंग के लिए निकली थी। सर्चिंग के दौरान जीवलापदर मार्ग पर IED ब्लास्ट हो गया। ​ब्लास्ट में दो जवान घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। एक जवान की हालत गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : कैंची निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा के रहने वाले हैं आरोपी...

आपको बता दें कि अक्सर जवानों को निशाना बनाने नक्सली जंगल में आईईडी बिछा देते हैं। कई हमलों में कई जवान शहीद हुए हैं। फिलहाल जंगल में नक्सलियों की हरकत से इलाके में जवानों की टीम सक्रिय हो गई है।

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!