Drinking Water From The Pot : भाई ग्रुप द्वारा राहगीरों के लिए सक्ती से छपोरा तक के बस स्टैंडों में मटकों में उपलब्ध कराया जा रहा प्याऊ से पेयजल, तेज गर्मी में राहगीरों को मिल रही सुविधा

जांजगीर-चाम्पा. जिले में गर्मी के मौसम की शुरूआत हो गई है और तेज गर्मी भी पड़ने लगी है, जिसे देखते हुए भाई ग्रुप के द्वारा सक्ती से छपोरा तक प्याऊ से पेयजल का बस स्टैंडों पर सुचारू रूप से व्यवस्था की गई है. कार्यक्रम को भाई ग्रुप के सदस्यों के साथ-साथ सक्ती के गौ सेवा ग्रुप एवं चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति सक्ती के सहयोग से एवं सभी ग्राम पंचायतों के लोगों के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग के तौर पर राशि भी प्रदान किया गया है. भाई ग्रुप के सदस्यों ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस कार्य में साथ देने वालों का आभार जताया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

 

आपको बता दें कि प्याऊ से पेयजल मिलने से यह राहगीरों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा. तेज गर्मी में राहगीरों को प्याऊ से पेयजल उपलब्ध होने से राहत मिलेगी. राहगीरों को सक्ती से छपोरा तक बस स्टैंड में प्याऊ से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे राहगीरों में खुशी देखने को मिल रही है.
भाई ग्रुप के सदस्यों ने कहा है कि राहगीरों को गर्मी से राहत देने के लिए आगे भी बेहतर प्रयास किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!