विधानसभा में सीएम ने किया ऐलान, किसानों के कर्ज का ब्याज भरेगी सरकार, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा जारी

भोपाल. मध्यप्रदेश में आज विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा जारी है, इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि BJP सरकार प्रदेश के किसानों को राहत देगी। जो किसान डिफॉल्टर हो गए हैं उनके कर्ज का ब्याज अब प्रदेश सरकार भरेगी। सीएम ने कहा कि कमलनाथ सरकार के दौरान किसानों की कर्ज माफी नहीं हुई, जिससे कई किसान डिफॉल्टर हो गए हैं।

 



CM शिवराज सिंह ने सदन पर कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि राज्यपाल के अभिभाषण पर CM बोल रहे हैं और नेताप्रतिपक्ष गायब हैं। हर वर्ग राज्यपाल के अभिभषण को सुनना चाहता है, CM शिवराज ने सदन में PM मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अभी भी सबक सीखने को तैयार नहीं है, UP में भाई बहन मिलकर 2 सीट लाए, 379 जगह जमानत जब्त हुई। इस बयान पर तरुण भनोट ने आपत्ति ली जो सदन में नहीं है उनकी बात न करें।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने कभी बदले की कार्रवाई नहीं की है, पिछली सरकार ने हमारे मंत्री सहित कई लोगों को परेशान किया है, मैं किसी से मिलने गया तो उसे भी परेशान किया गया है। बुलडोजर चलवाये गए, जमीदोज कर दिया गया, राजनीति में भेदभाव और अन्याय 15 माह की सरकार में हुआ लेकिन हमने कभी भेदभाव नहीं किया।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

इसके पहले सदन में आदिवासी छात्रवृति घोटाले का मामला भी उठा। कांग्रेस MLA विनय सक्सेना ने कहा यह आदिवासी विरुद्ध सरकार है, 1200 करोड़ से ज़्यादा का घोटाला है, हर पैरामेडिकल कॉलेज में 80 लाख से ज़्यादा का घोटाला हुआ है। आरोपियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हो।

इसके अलावा कैंसर के उपचार के लिए रेडियो थेरेपी की मशीन का मामला भी उठा, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मामला उठाया, विभागीय मंत्री विश्वास सारंग ने जवाब देते हुए कहा कि जल्द ही 22 करोड़ की मशीन सरकार मंगवाएगी, जिसे स्थापित भी किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!