गर्मी में दिल खोलकर चलाए AC, इस 4 Tricks से नहीं बढ़ेगा बिजली बिल! बचाएंगे हजारों रुपए

नई दिल्ली. देश में हर साल भीषण गर्मी पड़ती है। वहीं तपती गर्मी से राहत पाने के लिए हर घर में कूलर और एसी चलते हैं। इस दौरान लोगों को भारी भरकम बिजली बिल भी चुकाना पड़ता हैं। ऐसे में बढ़ती महंगाई में लोगों को महंगी बिजली बिल से बचने के लिए इन ट्रिक्स के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। इससे न सिर्फ पैसे की बचत होगी बल्कि आप दिनभर एसी या कूलर चला पाएंगे।

 



आप इन छोटे-छोटे टिप्स को फॉलो करके आप गर्मियों में दिल खोलकर एसी चला सकेंगे और आपको बिजली के बिल कि चिंता नहीं करनी पड़ेगी। सबसे पहला काम यह है कि ऐसी चलाने से पहले अपने कमरे के खिड़की-दरवाजों को खोल दें और पंखे चला दें। ऐसा करने से एसी चलाने से पहले आपका कमरा वेंटीलेटेड होगा, तो एसी जल्दी कूलिंग कर देगा। इस तरह आप बिजली और पैसे दोनों की बचत करेंगे।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

आप अपने बिजली के बिल को कम रखना चाहते हैं तो कोशिश करें कि आपका एसी ऑटो कूलिंग मोड पर हो। इसके अलावा, आप चाहें तो एसी को 20 मिनट तक क्विक कूल मोड पर चला लें और उसके बाद टेम्परेचर को 24 डिग्री पर सेट कर दें।

स्टडी का ऐसा मानना है कि जितना हम एसी का टेम्परेचर बढ़ाते हैं, हर डिग्री पर लगभग 6% बिजली बचाते हैं। आपको बता दें कि इस टेम्परेचर पर बिजली की बचत तो होगी ही, साथ ही, 24 डिग्री ह्यूमन बॉडी के लिए सही टेम्परेचर माना जाता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

तीसरी टिप्स एसी का खास टाइमर मोड है। मतलब जब एसी कमरे को ठंडा कर देता है, तो वो ऑटो-कट हो जाता है। इस मोड को अगर आप रात को सोते समय ऑन कर दें, तो एसी कमरे के तापमान के हिसाब से खुद ही एडजस्ट कर लेगा और बिजली की बर्बादी नहीं होगी।

आखिरी काम आपको यह करना होगा कि समय-समय पर एसी की मरम्मत करानी होगी। ऐसा कोई नियम नहीं है कि आप एक साल में एक ही बार एसी को सर्विस करा सकते हैं। आपको ध्यान देना होगा कि एसी में कुछ दिक्कत तो नहीं हो रही है। इससे भी बिजली बिल में बचत होती है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!