Dahej Pratadna : दहेज प्रताड़ना के मामले में जैजैपुर पुलिस ने आरोपी पति, सास और डेढ़ सास गिरफ्तार, आरोपी ससुर फरार

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति, सास और डेढ़ सास को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले का एक अन्य आरोपी ससुर फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. मामला कुटराबोड़ गांव का है.

 



जैजैपुर थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि 6 अप्रेल 2021 को महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामले में आईपीसी की धारा 498-ए, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था. महिला ने बताया था कि दहेज के लिए गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

एफआईआर के बाद चारों आरोपी फरार थे. पुलिस ने आज आरोपी पति किशन टण्डन, सास समारिन टण्डन और डेढ़ सास दशमत टण्डन को गिरफ्तार किया है, वहीं आरोपी ससुर नवधा टण्डन फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!