Gold price: सोने-चांदी की कीमतों पर रूस-यूक्रेन जंग का असर, लगातार गोल्ड की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें सिल्वर के दाम

नयी दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं में कल रात की तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 427 रुपये की बढ़त के साथ 54,377 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 710 रुपये की बढ़त के साथ 72,028 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 71,318 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

 



अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 2,045 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, वहीं चांदी 26.43 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर थी।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘बुधवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव गिरावट दर्शाता 2,045 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जिससे सोने की कीमतों में मामूली नरमी देखी गई। पिछले सत्रों में निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में और मुद्रास्फीतिक आशंकाओं के कारण सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर के आसपास मंडरा रही थी।’’ डॉलर के कमजोर होने तथा अमेरिकी बांड आय में गिरावट ने सोने की कीमतों को रोकने में काफी मदद की।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘यूक्रेन के मौजूदा संकट और कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी ने मुद्रास्फीतिक चिंताओं को बढ़ाने के अलावा हाल के सप्ताह में जोखिम वाली परिसंपत्तियों के प्रति निवेशकों के रुझान को प्रभावित किया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!