Dahej Pratadna : जांजगीर. दहेज प्रताड़ना के मामले में 2 साल से फरार 5 आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पति, सास, ससुर, देवर और ननन्द की हुई गिरफ्तारी, बलौदा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-बलौदा. बलौदा पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में पति, ससुर, सास, देवर और ननन्द शामिल है.

 



बलौदा थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, 27 मई 2019 को करमन्दा गांव के सूर्यकांत वस्त्रकार से आर्य समाज रामपुर कोरबा में विवाह हुआ था. शादी के बाद से ही पति सूर्यकांत वस्त्रकार और सास, ससुर, देवर, ननन्द के द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था. मामले में आईपीसी की धारा 498, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया गया था, जिसके बाद पांचों आरोपी फरार थे.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : स्वतंत्रता दिवस पर किसान स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा किसान स्कूल, BSF जवान ने किया ध्वजारोहण...

मामले में 2 साल बाद आरोपी पति सूर्यकांत वस्त्रकार, सास कुसुमबाई, ससुर गौरीशंकर वस्त्रकार, देवर चंद्रकांत वस्त्रकार और ननन्द चन्द्रवती वस्त्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Big News : दल्हापहाड़ के नागपंचमी मेले में नशे का सामान लेकर पहुंचे युवा, पुलिस ने घण्टों बिठाए रखा, 55 सौ कड़े, गांजा और शराब जब्त, कई युवकों से चाकू बरामद...

Related posts:

error: Content is protected !!