स्टंप पर लगी गेंद लेकिन नहीं गिरी गिल्लियां, अंपायर ने दिया हैरान करने वाला फैसला

नई दिल्लीः लाहौर में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट एक अजीबो-गरीब वाकया हुआ, जिसे देखकर फैंस ही नहीं बल्कि मैदान पर खड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और अंपायर भी हैरान हो गए। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जब विकेटकीपर बल्लेबाज ऐलेक्स कैरी बैटिंग कर रहे थे। तब हसन अली की एक गेंद सीधे स्टंप पर जाकर लगी, लेकिन बेल्स नहीं गिरी फिर भी अंपायर अलीम डार ने कैरी को आउट दे दिया। गेंद स्टंप पर लगने के बाद मोहम्मद रिजवान के दस्तानों में चली गई थी। अंपायर के आउट देने की वजह से वहां पर हर कोई हैरान था।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

 

कैरी को मिला था जीवनदान
दरअसल हुआ ऐसा था कि गेंद पैड और बैट के बीच होकर गुजरी थी और उसके बाद विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने उसे कैच कर लिया था। अंपायर अलीम डार को लगा कि गेंद बैट से लग कर गई है, इसलिए उन्होंने आउट दे दिया। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ऐलेक्स कैरी ने रिव्यू ले लिया जिसमें उन्हें नॉट आउट दे दिया गया। कैरी ने 105 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली। कैरी को नोमान अली ने अपना शिकार बनाया।

 

ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 391 रनों पर ढेर
लाहौर टेस्ट के दूसरे दिन पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 391 रनों पर ऑल आउट हो गई। एक समय 206 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद कैमरन ग्रीन और एलेक्स कैरी ने शतकीय साझेदारी कर टीम को संकट से निकाला। कैमरन ग्रीन ने 79 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और नईम शाह ने चार-चार विकेट हासिल किए हैं। पाकिस्तान ने अभी तक 61 रन एक विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। वहीं, सीरीज के पहले दोनों ही टेस्ट मैच ड्रॉ रहे थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!