Dhvani Bhanushali Birthday Special : ध्वनि भानुशाली ने कम उम्र में ही बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे तोड़ पाना हर किसी के लिए आसान नहीं

मल्टी टैलेंटेड सिंगर ध्वनि भानुशाली आज यानी 22 मार्च को अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं. बहुत कम समय में अपनी मेहनत, इच्छाशक्ति और प्रतिभा के दम पर उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में वो जगह बनाई है, जहां तक पहुंच पाना आसान नहीं होता. ‘इशारे तेरे’ के साथ पॉप की दुनिया में प्रवेश ‘करने वाली ध्वनि ‘वास्ते’ के लिए यूट्यूब पर एक बिलियन व्यूज पाने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय पॉप स्टार हैं.



वैसे म्यूजिक इंडस्ट्री में ध्‍वनि भानुशाली को जल्द मिलने वाली कामयाबी को लेकर बहुत आश्चर्य की बात भी नहीं. मुंबई में ही पली-बढ़ी ध्वनि के पिता विनोद भानुशाली गुलशन कुमार की टॉप म्यूजिक कंपनी ‘टी-सीरीज (T-Series)’ के ग्लोबल मार्केटिंग एंड मीडिया पब्लिशिंग के प्रेसिडेंट हैं. इसी के साथ ध्वनि के दादा का भी संगीत से गहरा रिश्ता रहा है. वह संगीत के पुजारी कहे जाते हैं. ऐसे में कह सकते हैं कि ध्वनि को संगीत का हुनर विरासत में मिला है.

इसे भी पढ़े -  पुलिस की जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी, वेतन बढ़ाने की मांग पर अड़े हजारों श्रमिक; हाई अलर्ट पर पुलिस

19 साल की उम्र से की थी करियर की शुरुआत
ध्वनि का संगीत से लगाव बचपन से ही रहा है. उन्होंने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत साल 2017 में की थी, जब वह मात्र 19 साल की थीं. उन्होंने टी-सीरीज कंपनी के लिए फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया (Badrinath Ki Dulhania)’ के गाने ‘हमसफर’ के फीमेल वर्जन को गाया था. उनके इस गाने को खूब लोकप्रियता मिली थी. इसके बाद ध्‍वनि को फिल्मों में गाने के ऑफर मिलने लगे थे. ध्‍वनि ने फिल्म ‘सत्यमेव जयते’, ‘लुका छुपी’, ‘वेलकम टू न्‍यूयार्क’, ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘मरजावां’ के लिए गाने गाए.‘दिलबर-दिलबर’ गाने से मिली पहचान
ध्‍वनि को संगीत की दुनिया में असली पहचान मिली फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के ‘दिलबर-दिलबर (Dilbar-Dilbar)’ गाने से, जिसे उन्होंने नेहा कक्कड़ और इक्का सिंह के साथ मिलकर गाया था. यह गाना अब तक धमाल मचा रहा है. इसके बाद ध्वनि ने ऐसा खास रिकॉर्ड बनाया जिसे तोड़ पाना हर किसी के लिए आसान नहीं. 24 साल की ध्‍वनि भानुशाली के दो ऐसे गाने हैं, जिन्हें यूट्यूब पर 1.3 अरब से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : व्हीएलसीटीपीपी महिला मंडल प्रस्तुत रामलीला की दर्शकों ने की सराहना

‘वास्ते’ ने बदल दी ध्वनि की जिंदगी
साल 2019 में टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें ध्वनि भानुशाली की तस्वीर के साथ उनके दो गानों ‘ले जा रे’ और ‘वास्ते’ (‘Le Ja Re’ and ‘Vaaste’) के यूट्यूब व्यूज एक अरब क्रॉस करने की जानकारी दी गई थी. इनमें से ‘वास्ते’ गाने को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है और इसमें निखिल डिसूजा की भी आवाज है.

वास्ते’ सॉन्ग YouTube पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले म्यूजिक वीडियो के ग्लोबल टॉप 100 लिस्ट में शामिल है और इसे दो सालों में ही एक बिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका था. यानी ध्‍वनि भानुशाली 21 साल की उम्र में ही इतिहास रचने वाली पहली भारतीय महिला म्यूजिक आर्टिस्ट हैं.

इसे भी पढ़े -  Asha Bhosle Died : 8 दशक का करियर, 12 हजार गाने! गिनीज बुक में दर्ज किया नाम, कहानी सुरों की मल्लिका की

error: Content is protected !!