द कश्मीर फाइल्स फिल्म के लिंक पर भूलकर भी न करें क्लिक, खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्लीः Fake link of The Kashmir Files movie द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर इस समय पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। बहुत से लोग थियेटर में जाकर मूवी देख चुके हैं, जबकि बहुत से लोग अभी फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन इस फिल्म पर साइबर क्रिमिनल्स की भी नजर है। जो स्मार्टफोन यूजर को फिल्म के नाम पर ठगी का शिकार बना रहे है। दरअसल, सोशल मीडिया पर द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने के लिए कई तरह के लिंक सोशल मीडिया साइट पर भेजे जा रहे हैं। इसमें से अधिकांश लिंक देश के विभिन्न राज्यों से हैकर्स के द्वारा लगातार भेजे जा रहे हैं।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

Fake link of The Kashmir Files movie नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह ने मोबाइल यूजर्स के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मोबाइल पर कश्मीर फाइल्स को लेकर बड़ा वॉट्सऐप फ्रॉड चल रहा है, जिससे मोबाइल यूजर्स को सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वॉट्सऐप या फिर मोबाइल पर कश्मीर फाइल्स से जुड़ी किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें, जब तक वो पूरी तरह आश्वस्त ना हो कि लिंक सही है या नहीं।

 

वॉट्सऐप से हो रहा फ्रॉड
सिंह के मुताबिक दिल्ली में कुछ शिकायत दर्ज की गई हैं कि जिसमें कश्मीर फाइल के नाम पर फ्रॉड का मामला सामने आया है। बता दें कि फिल्म को लेकर इंटरनेट पर काफी चर्चा चल रही है। इसी का फायदा उठाकर साइबर फ्रॉड करने वालों ने वॉट्सऐप के जरिए मुफ्त में कश्मीर फाइल्स फिल्म डाउनलोड करने की लिंक भेजनी शुरू कर दी है। इन लिंक पर जब यूजर्स क्लिक करते हैं, तो स्कैमर यूजर्स के फोन का एक्सेस कंट्रोल हासिल कर लेते हैं और आसानी से क्रिडेंशियल डिटेल, बैंक अकाउंट चोरी कर लेते हैं। उनकी तरफ से सलाह दी गई कि वॉट्सऐप या फिर किसी अन्य सोशल मीडिया पर मिलने वाली ऐसी किसी भी लिंक पर यूजर्स क्लिक ना करें।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!