शिबानी के साथ शादी के बाद बदल गई फरहान अख्तर की जिंदगी? एक्टर ने दिया ये जवाब

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) को शादी के बंधन में बंधे हुए एक महीना होने जा रहा है. लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी कर अपने रिश्ते को नया नाम दिया.

 



दोनों ने खंडाला में एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर खास अंदाज में एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीरकार किया. दोनों की शादी में कुछ लोग ही शामिल हुए थे, लेकिन तस्वीरों और वीडियोज के जरिए सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स ने भी उनकी शादी को एंजॉय किया. हाल ही में फरहान अख्तर ने बताया कि शिबानी के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद उनके जीवन में क्या बदलाव (Farhan Akhtar talks about life after marriage) आया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

शादी के बाद दूल्हा हो या दुल्हन उसके जीवन में कुछ बदलाव आ ही जाते हैं. शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) को कई सालों से डेट करने के बाद आखिर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) उनके मिस्टर बन गए हैं. फरहान ने हाल ही में बताया कि शादी के बंधन में बंधने के बाद उनके जीवन में क्या बदलाव आए हैं.

फरहान अख्तर बोले- शादी सिर्फ आधिकारिक टैग
इंडिया टुडे के साथ बातचीत में फरहान अख्तर ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि यह कुछ अलग लगता है या नहीं. शिबानी और मैं कई सालों से साथ हैं. इसलिए मुझे ऐसा लगता है कि शादी कहीं न कहीं ये बस एक आधिकारिक टैग लगा देता है. हमारा रिश्ता अद्भुत है. जब से हमने डेटिंग शुरू की है. हम इसे एक साथ दूसरे स्तर पर ले गए हैं, जो हमेशा ही अच्छा महसूस कराता है.’

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

शिबानी-फरहान ने ऐसे की थी शादी
कपल ने न तो हिंदू रीति रिवाजों के तहत 7 फेरे लिए और न ही इस्लाम के तहत निकाह किया. शिबानी और फरहान ने Vow और रिंग सेरेमनी कर सात जन्मों तक एक-दूसरे का साथ देने का फैसला किया.

2015 में लड़े थे दोनों के नैन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की मुलाकात साल 2015 में एक टेलीविजन शो, ‘आई कैन डू दैट’ के सेट पर हुई थी. तब फरहान शो को होस्ट कर रहे थे और एक्ट्रेस शो में कंटेस्टेंट थीं. यहीं से दोनों के नैन लड़े और प्यार-मोहब्बत की नई दास्तां शुरू हो गई.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!