युवा अथरिया कुर्मी समाज छत्तीसगढ़ की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

जांजगीर नगर स्थित अथरिया कुर्मी भवन मे युवा अथरिया कुर्मी समाज छत्तीसगढ़ की बैठक रखी गई जिसमें समाज के सभी प्रमुख पदाधिकारियों एवं समाज के युवा वर्ग के सभी कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति में सर्वसम्मति अनुसार नवीन कार्यकारिणीयों एवं पदाधिकारियों का गठन किया गया इसमें प्रदेश सचिव के रूप में रामेश्वर कश्यप , उपाध्यक्ष किशन कश्यप एवं रणबीर कश्यप ,सहसचिव छवि कश्यप, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कश्यप , मीडिया प्रभारी प्रमोद कश्यप सह मीडिया प्रभारी प्रीतम कश्यप कार्यकारिणी सदस्य आकाश कश्यप दिलहरण कश्यप सहित अन्य कार्यकारिणी की घोषणा की गई.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

इस बैठक में प्रमुख रूप से अथरिया कुर्मी समाज छत्तीसगढ़ के संरक्षक सहस राम कौशिक अथरिया कुर्मी, समाज के अध्यक्ष चंद्रशेखर कश्यप सचिव फूलचंद कश्यप उपाध्यक्ष परदेसी कश्यप सहित यूवा अथरिया कुर्मी समाज के अध्यक्ष महेंद्र कश्यप उपस्थित रहे. इस बैठक में समाज के सक्रिय कार्यकर्ता तुलेश्वर कश्यप नवल कश्यप प्रफुल्ल कौशिक हिमांशु कौशिक मनोज कश्यप विनोद कश्यप फूलचंद कश्यप सहित पूरे छत्तीसगढ़ से आए युवा तरुणाई ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!