क्या दयाबेन करने वाली है ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में कमबैक, जेठालाल ने दिया सबसे बड़ा हिंट!

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ साल 2008 से प्रसारित हो रहा है और आज भी दर्शकों का खासा मनोरंजन कर रहा है. इस टीवी सीरियल में एक से बढ़कर एक किरदार नज़र आते हैं जिनमें ‘जेठालाल’ बने दिलीप जोशी से लेकर बापूजी बने अमित भट्ट तक शामिल हैं. बहरहाल, आज हम आपको इस सीरियल का हिस्सा रहीं दया बेन के बारे में बताने जा रहे हैं.  दया बेन का किरदार एक्ट्रेस दिशा वकानी ने निभाया है. हालांकि, साल 2017 में मैटरनिटी लीव लेने के बाद से ही दिशा वकानी इस सीरियल का हिस्सा नहीं हैं.

 



 

मेकर्स द्वारा कई बार प्रयास करने के बाद भी दिशा वकानी ने इस कॉमेडी सीरियल में कमबैक नहीं किया है. इस बीच दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर है. असल में हाल ही में प्रसारित हुए एक एपिसोड में जेठालाल ने दया बेन की वापसी को लेकर हिंट दी है. जेठालाल इस एपिसोड में रोशन से कहते हुए नज़र आते हैं कि दया दो-चार दिनों में घर वापस आ जाएगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

सीरियल में दिखाई गई इस बातचीत के बाद से ही लोगों के बीच इस बात को लेकर उत्सुकता है कि दया बेन यानी दिशा वकानी कब इस सीरियल में कमबैक करती हैं. इससे पहले ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर्स भी दिशा को कई बार सीरियल में वापस लाने की कोशिश कर चुके हैं. मेकर्स तो यहां तक कह चुके हैं कि दिशा यदि इस सीरियल में कमबैक नहीं करना चाहतीं तो हम नई दया बेन के साथ ही आगे बढ़ेंगे.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

बहरहाल, अब यह देखना मजेदार होगा कि क्या दिशा वकानी सच में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में कमबैक करने वाली हैं या कोई और कलाकार दिशा द्वारा निभाये गए इस रोल में नज़र आता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

error: Content is protected !!