Jio ने यूजर्स को दी खास सुविधा, एक ही फोन पर चला सकेंगे पांच नंबर, बिना सिम कार्ड के कर सकेंगे कॉल एक ही फोन पर चला सकेंगे पांच नंबर, बिना सिम कार्ड के कर सकेंगे कॉल!

नई दिल्ली: Jio Special Facility टेलीकॉम सेक्टर में समय के साथ कई बड़े बदलाव हुए हैं, जहां पहले लोग दो सिम कार्ड चलाने के लिए दो-दो फोन का इस्तेमाल करते थे तो वहीं अब एक ही फोन में दो सिम कार्ड चलाए जा सकते हैं। साथ ही इंटरनेट भी दोगुनी से अधिक गति से चलने लगा है। लेकिन अगर हम आपको कहें कि अब आप एक ही फोन पर पांच अलग-अलग नंबर चला सकेंगे और बिना सिम कार्ड के कॉलिंग कर सकेंगे तो शायद आपको थोड़ी हैरानी होगी, लेकिन देश के लीडिंग टेलीकॉम कंपनी जियो ने ये खास सुविधा अपने ग्राहकों के लिए पेश की है।

 



 

Jio Special Facility दरअसल ये चीज eSIM सपोर्ट के जरिए उपलब्ध हुई है। ई-सिम के जरिए आप एक ही फोन में 5 फोन नंबर इस्तेमाल कर सकते हैं। e-SIM या इंबेडेड सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल को सीधे फोन में एम्बेड किया जाता है। e-SIM के यूजर फ़ोन में बिना सिम डाले भी टेलिकॉम सर्विसेज यूज कर सकते हैं। आजकल कई फ़ोनों में ई-सिम का चलन चल रहा है। ई-सिम का सबसे बड़ा फायदा है कि अगर आप अपनी सिम कंपनी (टेलीकॉम ऑपरेटर) बदलते हैं तो आपको सिम कार्ड नहीं बदलना होगा। इसके साथ ही फोन टूट जाने या भीग जाने की स्थिति में यह सिम प्रभावित नहीं होता। कुल मिलाकर, इसके डैमेज होने का डर नहीं रहता। ऐसे में अगर आप Reliance Jio के यूजर्स हैं तो आप यह सिम किसी भी पास के जियो स्टोर से ले सकते हैं। साथ ही हम आपको यह भी बता रहे हैं की आप किस तरह फोन्स में ई-सिम को एक्टिवेट कर सकते हैं और कैसे आप 5 नंबर एक साथ चला सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

 

यदि आप Reliance Jio e-SIM के फायदों का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको एक नया कनेक्शन लेने के लिए पास के Reliance Digital या Jio स्टोर पर जाना होगा। फिर आपको कनेक्शन पाने के लिए अपनी फोटो और आईडी प्रूफ देना होगा। यदि आप पास के Jio स्टोर का पता नहीं लगा पा रहा हैं तो टेल्को द्वारा दिए गए टूल का उपयोग करें, जो आपको नजदीकी टेलीकॉम स्टोर खोजने में मदद करेगा। नए Jio e-SIM कनेक्शन को एक्टिवेट करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में एक फीचर डाउनलोड करना होगा। वहीं eSIM के कम्पेटिबल डिवाइस ऑटोमेटिकली इस सिम को कॉन्फ़िगर कर लेते हैं। यदि आप गलती से डाउनलोड किए गए eSIM को हटा देते हैं, तो आपको दोबारा निकटतम रिलायंस डिजिटल और Jio स्टोर जा कर उसे दोबारा एक्टिवेट कराना होगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

 

आप ई-सिम सपोर्ट करने वाले डिवाइसेस, खासतौर पर आईफोन्स में एक साथ कई ई-सिम चला सकते हैं। उदाहरण के लिए, फिजिकल स्लॉट में आप एक सिम इस्तेमाल कर सकते हैं, वहीं दूसरे वर्चुअल ई-सिम स्लॉट में आप मल्टीपल ई-सिम (भारत में Jio यह सुविधा सपोर्ट करती है) जोड़ सकते हैं। हालांकि ध्यान देने वाली बात है कि एक समय पर एक ही ई-सिम काम करेगा, जिसे आप जब चाहें स्विच कर सकते हैं। जियो वेबसाइट के मुताबिक आपके एक डिवाइस में कई eSIM प्रोफाइल बना सकते हैं, लेकिन एक डिवाइस में सिर्फ 3 e-SIM प्रोफाइल होने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!