रसोई गैस सिलेंडर के भी बढ़ेंगे दाम! रूस-यूक्रेन युद्ध ने भी बढ़ाई मुसीबत, इस दिन से बढ़ेंगी कीमतें

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के साथ ही अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें (LPG Gas Cylinder Price) भी झटका देने वाली हैं, लगातार हो रहे घाटे को देखते हुए तेल कंपनियां पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के बाद एलपीजी की कीमतें बढ़ा सकती हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि की है, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 105 रुपये का इजाफा हुआ है।

 



 

दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के बाद कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए तेल कंपनियां कमर्शियल गैस सिलेंडर के बाद अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ा सकते हैं, अभी पांच किलो के रसोई गैस सिलेंडर छोटू के दाम भी 27 रुपये बढ़ गए। ऐसे में माना जा रहा है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद घरेलू गैस सिलेंडर के साथ पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

एक मार्च से हुई बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1907 से बढ़कर 2012 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। पांच किलोग्राम वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम 27 रुपये बढ़कर 569.5 रुपये हो गए हैं। कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत छह अक्टूबर 2021 के बाद स्थिर हैं, ऐसे में चुनाव के बाद दाम बढ़ सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

 

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी पिछले 119 दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है। केंद्र सरकार ने 3 नवंबर 2021 को पेट्रोल पर पांच और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। इसके बाद कई राज्य सरकारों ने भी अपना टैक्स कम किया था। उस वक्त अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम औसतन 82 डॉलर प्रति बैरल थे। रूस और यूक्रेन की लड़ाई में कच्चे तेल 104 डॉलर के पार पहुंच गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!