‘कच्चा बादाम’ सिंगर ने अपने ही एक्सीडेंट पर बना दिया शानदार सॉन्ग

कच्चा बादाम को आज के समय में कौन नहीं जानता है। अपने भारत देश से लेकर विदेशों तक कच्चा बादाम सॉन्ग वायरल हो गया है। लेकिन कच्चा बादाम के सिंगर भुबन बड्याकर का एक्सीडेंट हो गया था।
हैरान तो तब हो गई जब इस कलाकार ने अपने ही एक्सीडेंट पर एक गाना लिख दिया। लोग इस गानें को सुनने के लिए बेहद बेकरार है।

 



इनका नया गाना “Amar Notun Gari” भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है, जो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ज्यादातर लोगों को गाने के बोल भले न समझ में आएं, लेकिन इसकी धुन पर फैन्स झूमने लगे हैं। रील्स बनने शुरू हो चुके हैं। खास बात यह है कि इस गाने का कनेक्शन कुछ दिनों पहले हुए उनके एक्सीडेंट से है, जिससे रिकवर होकर वह अपने घर लौट आए हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

जी हां, भुबन बड्याकर सड़क हादसे के दौरान घायल हो गए थे। दरअसल, वह कार चलाना सीख रहे थे और उसी वक्त यह हादसा हुआ। आनन-फानन में भुबन को नजदीक के ही सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

रिपोर्ट्स की मानें तो भुबन बड्याकर को सीने के अलावा शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी थी। उन्होंने हाल ही में सेकंड-हैंड कार खरीदी है, जिसे वह चलाना सीख रहे थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

नए गाने का नाम है- “Amar Notun Gari”
रिकवरी के तुरंत बाद ही भुबन ने नया गाना बना डाला है। उनके नए गाने का नाम Amar Notun Gari है, जिसका मतलब है ‘मेरी नई गाड़ी’। एक्सीडेंट और सॉन्ग को लेकर भुबन बड्याकर ने कहा, “मैंने एक सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है। मैं कार चलाने की कोशिश कर रहा था, तभी दीवार से टक्कर हो गई। मुझे चोट लगी लेकिन अब मैं बिल्कुल ठीक हो चुका हूं। मैंने सोचा कि नई गाड़ी और एक्सीडेंट को लेकर क्यों न नया गाना बनाया जाए।”

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!