Murder Arrest : प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय करने पर मां पर किया था जानलेवा हमला, लड़की से युवक करता है प्रेम, आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल, अस्पताल में हुई महिला की मौत, डायरी मिलने पर दर्ज किया जाएगा हत्या का जुर्म

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने जावलपुर गांव में महिला पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गम्भीर रूप से घायल महिला की मौत, रायपुर के अस्पताल में हो गई है. पुलिस का कहना है कि डायरी मिलने के बाद प्रकरण में हत्या की धारा 302 भी जोड़ी जाएगी.

 



बलौदा थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि जावलपुर गांव में 23 मार्च की रात रामप्रसाद धीवर अपने परिवार के साथ घर में सोए थे. देर रात उसकी पत्नी बृहस्पति बाई के सिर पर अज्ञात शख्स ने पत्थर से हमला कर दिया. हमले से महिला को गंभीर चोट आई थी. उसे बिलासपुर रेफर किया गया था, यहां से मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया था.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की तो जावलपुर गांव के नगपुरा मोहल्ला के रवि कश्यप ने हमला किया है. इस पर पुलिस ने उससे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी रवि कश्यप ने बताया कि उसकी प्रेमिका की शादी उसके मां-बाप ने अन्य जगह तय कर दी थी, जिससे वह नाराज था और उसकी प्रेमिका की शादी तोड़वाने के लिए उसने घर में सो रही बृहस्पति बाई पर हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी रवि कश्यप के खिलाफ धारा 307 के तहत जुर्म दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि हमले से गम्भीर रूप से घायल महिला की मेकाहारा रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है. डायरी मिलने के बाद प्रकरण में हत्या का जुर्म दर्ज किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

Related posts:

error: Content is protected !!