जब बच्चन फैमिली को हो गया था कोरोना तो फोन करके अभिषेक बच्चन पर बरस पड़े थे अजय देवगन और फिर…

द कपिल शर्मा शो पिछले काफी समय से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो में हर हफ्ते बॉलीवुड जगत के कई बड़े-बड़े स्टार्स बतौर गेस्ट पहुंचते हैं. जिनके साथ कपिल शर्मा कई सवाल-जवाब करते और उनकी टांगे खिंचते नजर आते हैं. इन बीच शो का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिषेक बच्चन ने वो किस्सा सुनाया जब उनके पूरे परिवार को कोरोना हो गया था

 



 

दरअसल, द कपिल शर्मा शो का एक पुराना वीडियो में सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और अभिषेक बच्चन गेस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं. कपिल शर्मा के शो में अजय और अभिषेक अपनी फिल्म ‘द बिग बुल’ का प्रमोशन करने पहुंचे थे. फिल्म को प्रोड्यूस अजय देवगन ने और लीड रोल में अभिषेक बच्चन नजर आए थे. इस वीडियो में कपिल शर्मा उस वक्त का जिक्र करते हैं, जब पूरी बच्चन फैमिली को कोरोना हो गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

कपिल कहते हैं कि जब ये न्यूज आई थी कि अमिताभ बच्चन जी को कोरोना हो गया है तो पूरा देश मायूस हो गया था, क्योंकि वो हमारे आइकन हैं. कपिल आगे कहते हैं आपको भी तो कोरोना हुआ था अजय पाजी ने भी आपको फोन किया था न? अभिषेक कहते हैं- अजय देवगन कोई भी चीज प्यार से नहीं बोलते हैं, इनका स्वभाव हमेशा सिंघम मोड में ही रहता है.

अभिषेक आगे बताते हैं कि डैड को जब कोरोना हो गया था तो मैं उनको अस्पताल छोड़ने गया था. फिर डॉक्टर ने मुझे भी बोला की आपको भी हो गया है आप भी यहां रह जाईए.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

अभिषेक आगे बताते हैं कि सबसे पहले इनका फोन आया और मैने उठाया फोन. लेकिन बाद में मैं खुद से सवाल पूछ रहा था कि आखिर ये फोन क्यों उठाया मैने…आपको अभी-अभी पता चला कि आप कोरोना पॉजिटिव हो पिता जी हैं और घर पर मां, वाइफ और बच्ची है सब हैं इन सबका टेंशन था और डर भी था कि कल के टेस्ट रिजल्ट में क्या होने वाला है. ऐसे हालात में अजय देवगन का फोन आता है और लगता है कि आज शायद ये प्यार से बोलेंगे. फोन उठाने के साथ अजय चिल्लाकर बोलते हैं- क्या है, क्या हो गया है…ऐसे ऐसे सवाल पूछे जा रहे हैं कि मुझे लगा मैं हॉस्पिटल में नहीं पुलिस स्टेशन में हूं…

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!