आ रहा है WhatsApp का नया अपडेट, Android यूजर्स को मिलेगा एक नए फीचर का एक्सेस

आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता होगा जब आपके पास कभी एक लंबा वॉयस नोट (Voice Note) आता होगा लेकिन, उससे सुनने के साथ ही आप दूसरे मैसेज भी पढ़ना चाहते हैं लेकिन, आप ऐसा नहीं कर पाते.

 



लेकिन, अब (WhatsApp) वॉट्सऐप इस समस्या का हल निकाल रहा है जिससे यूजर्स के लिए वॉयस नोट सुनना आसान हो जाएगा. ऐप एक ग्लोबल वॉयस प्लेयर फीचर (Global Voice Player) ऑफर करती है जिसे पिछले बीटा अपडेट में कई बार स्पॉट किया गया था और यहां तक कि वाट्सऐप डेस्कटॉप पर भी इसे टेस्ट करते हुए देखा जा चुका है. ये फीचर अब कुछ एंड्रॉइड बीटा (Android Beta) यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है. iOS बीटा टेस्टर पहले ही इस फीचर का एक्सपीरीयंस कर चुके हैं क्योंकि इसे पहले iOS बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया गया था.
वाट्सएप को ट्रेक करने वाली साइट WaBetaInfo ने बताया है कि ग्लोबल वॉयस प्लेयर को एंड्रॉइड बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है. इस फीचर के जरिए आप ऐप पर अलग-अलग चैट पर बात करते हुए भी कोई वॉयस नोट सुन सकते है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वॉयस नोट कितना लंबा है, आप दूसरे टेक्स्ट का जवाब देते समय इसे सुन पाएंगे.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

हांलाकि, करंट स्टेट में ऐप पर कोई भी वायस नोट सुनते हुए अगर आप उस चैट को लीव कर देते हैं तो वो वॉयस नोट बंद हो जाता है और फिर आपको उसे सुनने के लिए फिर से शुरू करना पड़ता है. हालांकि, यूजर्स के पास पास वॉइस नोट की स्पीड बढ़ाने का ऑप्शन भी है. नए वाट्सऐप ग्लोबल वॉयस प्लेयर के रोलऑउट के बाद ऐप पर वॉयस नोट सुनना और उसे मैनेज करने में आसानी हो जाएगी.

कैसे काम करेगा नया ग्लोबल वॉयस प्लेयर
अगर आप एक एंड्रॉइड बीटा टेस्टर हैं, तो आप बस अपना वॉट्सऐप अकाउंट ओपन करेक, ऐप में कोई वॉयस मैसेज ओपन करके अपनी चैट लिस्ट में वापस जा सकते हैं. अगर आपको एक नया प्लेयर बार दिखता है तो इसका मतलब है कि फीचर इनेबल है. ध्यान दें कि यह केवल वॉयस नोट्स तक ही लिमिटेड नहीं है, बल्कि नया प्लेयर इनकमिंग और आउटगोइंग ऑडियो फाइलों के साथ भी कम्पेटिबल है, जिनमें हाल ही में कुछ बदलाव हुए हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

अगर आप वॉइस नोट चलाते समय और किसी अलग-अलग चैट थ्रेड पर स्विच करते समय नया प्लेयर नहीं देखते हैं, तो चिंता न करें इस सुविधा को कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है. साथ ही आने वाले अपडेट में इसे सभी एंड्राइड यूजर्स के लिए रोलऑउट किया जाएगा.

वाट्सऐप का नया अपडेट
इसी के साथ ऐप अपने डिसअपीयरिंग मैसेज की टाइम लिमिट में नए बदलाव कर रहा है, जिसे हाल ही में टेस्ट करने हुए स्पॉट किया गया है. जब आप एक डिसअपीयरिंग मैसेज सेंड करते हैं तो आप नहीं चाहते कि मैसेज एक स्पेसिफिक समय से ज्यादा टाइम तक बना रहे. नए बदलाव के साथ, यूजर्स जितनी समय के लिए चाहें डिसअपीयरिंग मैसेज के टाइम को कस्टमाइज कर पाएंगे.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल
error: Content is protected !!