Sensitive Initiative : इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौटने पर मासूम शिवांश से मिले इंजी. रवि पांडेय, गम्भीर बीमारी से पीड़ित हो गया था ढाई साल का मासूम, इंजी. रवि पांडेय की पहल के बाद CM ने 12 लाख 30 हजार रुपये की दी थी स्वीकृति

जांजगीर-चाम्पा. ‘गंभीर बीमारी से जुझकर इलाज पश्चात स्वस्थ होकर घर लौटे मासूम शिवांश (शिवनंदन) के चेहरे पर मुस्कान देखकर मन प्रफुल्लित होने के साथ-साथ आत्मिक संतुष्टि मिली.’ उक्त बातें बालक शिवांश से मिलने ग्राम बुड़ेना पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने कही।

 



ज्ञात हो कि एम्स रायपुर मे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे ढाई साल के मासूम को बचाने सार्थक पहल इंजी. रवि पाण्डेय के द्वारा हुई थी। गंभीर बीमारी से घिरे मासूम के आपरेशन में 12 लाख 30 हजार का खर्च आना था। लेकिन घर की माली हालत ठीक नही होने की वजह से स्वजन ने इंजी. रवि पाण्डेय से गुहार लगायी थी. उन्होने मासूम की जान बचाने महत्वपूर्ण पहल की। उनकी पहल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 12 लाख 30 हजार रूपये की त्वरित स्वीकृति मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से प्रदान की।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

मासूम शिवांश स्वास्थ लाभ कर अपने गृह ग्राम बुड़ेना वापस लौट आया है। उनके माता-पिता से जानकारी मिलने पर इंजी. रवि पाण्डेय ग्राम बुड़ेना पहुंचकर शिवांश से मुलाकात की। इस अवसर पर उसके परिजन ने इंजी. रवि पाण्डेय का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस पर इंजी. श्री पाण्डेय ने कहा कि शिवांश का भाग्य और मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता ही सार्थक परिणाम लाया है। मैं तो निमित्त मात्र ही था।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

इस अवसर पर सरपंच राजेश्वर कश्यप,अनुज कश्यप, भुनेश्वर कश्यप, रविन्द्र कश्यप, देवनारायण कश्यप, लक्ष्मीनारायण कश्यप, रोशन कश्यप, व्यासनारायण कश्यप, श्रीमती मंदोदरी बाई कश्यप, उपित कश्यप, शिवशंकर, श्रीराम कश्यप, रवि कश्यप, प्रदीप कश्यप, विजय कश्यप, विक्रम कश्यप, चैतराम, शनि कश्यप, रामनारायण कश्यप, धनंजय, रामशरण, सत्येन्द्र, पवन कश्यप, राकेश कहरा, रामानुज कश्यप एवं परिवार के लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!