Petrol, Diesel, LPG Price Today: पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतें बढ़ीं, जानें नए दाम

नई दिल्ली. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की गई है। पेट्रोल-डीजल के दाम में यह बढ़ोतरी 137 दिनों के बाद की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली में अब पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 96.21 रुपये प्रति लीटर और 87.47 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 110.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.00 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल 105.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.62 रुपये प्रति लीटर है जबकि चेन्नई में यह क्रमशः 102.16 रुपये और 92.19 रुपये प्रति लीटर है।

 



गौरतलब है कि बीते 4 नवंबर के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी, इन दिनों में यह पहली वृद्धि है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के कारण पहले से ही इसका अंदेशा लगाया जा रहा था कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बढ़ाया जा सकता है। बीते दिनों आई कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15 रुपये तक की वृद्धि संभव है। हालांकि, यह एक बार में नहीं होगी बल्कि धीरे-धीरे होगी।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

अगर आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल की कीमत जानना चाहते हैं तो यह काफी आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ एक एसएमएस करना है लेकिन उससे पहले आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट से अपने शहर का डीलर कोड लेना होगा। इसके बाद आप RSP स्पेस और फिर वह डीलर कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस करदें। इसके जवाब में आपको आपके शहर के पेट्रोल और डीजल के दाम की जानकारी मिल जाएगा। बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों अपडेट होती हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा हुआ

दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में मंगलवार से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 6 अक्टूबर 2021 के बाद यह पहली बढ़ोतरी है। नवीनतम मूल्य वृद्धि के साथ दिल्ली और मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपये हो गई है जबकि कोलकाता में 976 रुपये हो गई है। वहीं, चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत को बढ़ाकर 965.50 रुपये कर दिया गया है और लखनऊ में अब इसकी कीमत 987.50 रुपये हो गई है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!