Social Media Star: सोशल मीडिया से रातोंरात स्टार बने ये चेहरे, एक झटके में आम से खास हो गई जिंदगी

मीडिया तेजी से सूचना प्रसारित करने का माध्यम है। पर इंटरनेट के आने से जो सूचना क्रांति आई है। उससे सोशल मीडिया अन्य प्लेटफार्म से कई गुना शक्तिशाली है।

 



इस समय सोशल मीडिया अन्य माध्यमों के लिए सूचना स्त्रोत के रूप में काम करने लगा है। सोशल मीडिया के इतने प्रारूप हैं कि हर दूसरा व्यक्ति इससे जुड़ा हुआ है।

ऐसे में कोई भी जानकारी कुछ ही देरी में विश्व के कोने-कोने तक पहुंच जाती है। इसी के चलते देश में कई आम चेहरे भी चंद घंटों में खास हो गए। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ नाम जो सोशल मीडिया की सनसनी बने।

1- रानू मंडल

सोशल मीडिया की सनसनी बनने की कहनी में पहला नाम रानू मंडल का है। पश्चिम बंगाल के राघाट रेलवे स्टेशन पर भीख मांगकर गुजारा करने वाली रानू ने सपने में भी नहीं सोचा था, सोशल मीडिया की पावर ने उन्हें वह दिया। वह लताजी के गाने गाकर भीख मांगती थीं। किसी ने एक प्यार का नगमा है… गाने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

देखते ही देखते रानू मंडल स्टार बन गई। उसके बाद सबसे बड़ा टविस्ट आया जब हिमेश रेशमिया ने उन्हें फिल्म में गाने का मौका दिया। इसके बाद रानू लाखों में खेलने लगीं। पर रानू लोकप्रियता पचा नहीं पाईं। कई विवादों के बाद रही सही कसर कोरोना ने पूरी कर दी और वह फिर जहां से आई थीं वहीं पहुंच गईं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

2- सहदेव दिरदो

इसमें दूसरा नाम छत्तीसगढ़ सुकमा जिले के किशोर सहदेव दिरदो का है। स्कूल ड्रेस में एक पुरानी वीडियो संभवता उनके टीचर ने बनाई थी वह अचानक पापुलर हो गई। इसमें गाने में बच्चे का जो बालपन था वही इसके हिट होने का कारण बनी।
बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना गाने में बचपन को बसपन का प्यार बोले जाने को लोगों के खूब पसंद किया। कुछ ही दिनों में मजदूर का बेटा सहदेव देशभर में प्रसिद्ध हो गया। इसे भी रानू मंडल की तरह बहुत बड़ा ब्रेक मिला रैपर बादशाह से। उन्होंने सहदेव के साथ गाने को वीडियो सांग के तौर पर गाया, जाे कि काफी हिट रहा। छत्तीसगढ़ में ही उनके पास कई गाने के आफर हैं।

3- भुबन बादायकर

इन दिनों इंस्टाग्राम पर सबसे ट्रेंड में भुबन बादायकर के गाने का डांस। जी हां, पश्चिम बंगाल के वीरभूमि जिले के साइकिल से घूमघूमकर मूंगफली बेचने वाले भुबन अब बड़े सिंगर बन चुके हैं। यह भी देन है साोशल मीडिया की। दिनभर में साइकिल पर हाड़तोड़ मेहनत कर तीन से चार किलो मूंगफली बेचने वाले भुबन की आमदनी थी औसतन 200 रुपये रोजाना। पर सुनने में आ रहा है कि अब वह गाना गाकर अच्छा कमा खा रहे हैं।  मूंगफली भी बेचना बंद कर दिए हैं।दरअसल, उनके मूंगफली बेचने के लिए कच्चा बादाम गाना गाने के अंदाज से वह रातो रात विख्यात हो गए। भुबन का कहना है कि इसी तरह से वह पिछले 10 सालों से धंधा कर रहे हैं। पर यह सोशल मीडिया की ही ताकत है कि अब उनकी आमदनी बढ़ गई है। कई लोगों ने उनकी मदद की है। सौरभ गांगुली ने अपने शो दादागिरी अनलिमिटेड में भी उन्हें बुलाया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

4- मम्मिक्का 

दिहाड़ी मजदूर से माडल बनने का ऐसा पहला मामला देखने को मिला। इससे पहले पाकिस्तान के इस्लामाबाद के संडे चाय बाजार में अरशद खान के चाय वाले माडल बनने की कहानी तो हम जान चुके हैं। उनकी नीली आंखों ने माडल बनाया था। वहीं मम्मिक्का का लुक साउथ के एक्टर विनायकन जैसी मिलती है। एक दिन फोटोग्राफर शारीक की नजर उन पर पड़ती है। शारीक ने फोटोशूट के लिए उनका मेकओवर किया। उसके बाद उनकी फोटोशूट ने सोशल   मीडिया पर धमाल मचा दिया। वह हूबहू अभिनेता विनायकन जैसे लग रहे थे। लोग दिहाड़ी मजदूर से ग्लैमरस माडल बनने की कहानी जानने को उतालवे हो गए। मम्मिक्का अब कोझिकोड के माडल बन चुके हैं। उन्हें इस रूप में देखकर सभी दंग हैं। अब वह मजदूरी छोड़कर माडल बन चुके हैं। उन्हें माडलिंग के लोकल काम भी मिल रहे हैं।

5- प्रदीप मेहरा

सोशल मीडिया की सबसे ताजातरीन सनसनी हैं उत्तराखंड अल्मोड़ा के प्रदीप मेहरा। 20 मार्च की शाम अपलोड हुए सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाते वीडियो के भारत ही नहीं विदेशी हस्तियां भी दीवानी हैं। क्रिकेटर केविन पीटरसन, हरभजन सिंह, दिग्गज उद्याेगपति आनंद महिंद्रा, कवि कुमार विश्वास सहित कई सेलिब्रेटी ने प्रदीप के वायरल वीडियो को रीट्वीट कर शुभकामना दी है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

दरअसल, प्रदीप नाेएडा के मैकडोनाल्ड में काम करते हैं। वहां से रात में घर जाते समय वह 10 किमी सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ लगाते हैं। गरीबी से छूटी पढ़ाई, जॉब से मिले थोड़े से समय में भी सेना में भर्ती होने का जो जुनून है वह जानकर सब हैरान हैं। इसे काफी प्रेरित करने वाला समर्पण कहा जा रहा। बहरहाल अभी उनकी प्रसिद्धि का ग्राफ ऊपर जा रहा आगे-आगे देखिए होता है क्या…

error: Content is protected !!