Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों में 2 नाबालिग, जैजैपुर पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. प्रकरण के 2 नाबालिग आरोपियों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है, वहीं एक अन्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज है.



जैजैपुर थाना के प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई, जब वह अपनी दादी के घर में अकेली थी, तब उसके स्कूल में पढ़ने वाला नाबालिग लड़का अपने अन्य 2 साथियों के साथ घर अंदर घुसकर अपने साथ भागकर लेने की बात कहने लगा. पीड़िता ने इसका विरोध किया तो गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के पहने कपड़े को फाड़ दिया.

इसे भी पढ़े -  CG Naxal Surrender News: लाल आतंक को एक और बड़ा झटका… अब इस जिले में 6 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, हथियार लेकर पहुंचे SP के सामने

तीनों आरोपियों ने जबदस्ती कमरे अंदर लेकर चले गए. नाबालिग लड़के ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया, उसके दो साथी कमरे के बाहर पहरा दे रहे थे. पीड़िता की रिपोर्ट पर धारा 376(च), 450, 506, एवं 04 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara School Bus Fire : निजी स्कूल की बस में आग लगी, फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, पास में खड़ी थी अन्य बस, बड़ी आगजनी की घटना टली...

error: Content is protected !!