सपने में देखी ईशनिंदा और काट दिया लड़की का गला, 3 महिला टीचर अरेस्ट

इस्लामाबाद: पाकिस्‍तान (Pakistan) में ईशनिंदा (Blasphemy) के नाम पर हत्या का एक और मामला सामने आया है. डेरा इस्‍माइल खान (Dera Ismail Khan) में तीन महिला शिक्षकों ने अपनी एक पूर्व सहयोगी की गला रेतकर हत्‍या कर डाली. तीनों का कहना है कि मृतका ने ईशनिंदा की थी, इसलिए उन्होंने ऐसा किया. हैरानी की बात यह कि ईशनिंदा का आरोप उन्होंने ने अपनी एक रिश्‍तेदार के सपने के आधार पर लगाया. मंगलवार की इस घटना के बाद पुलिस ने रिश्‍तेदार सहित तीनों को अरेस्‍ट कर लिया है.

 



धार्मिक मुद्दों पर था मतभेद

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो देखा कि महिला खून से लथपथ है और उसका गला कटा हुआ है. FIR में कहा गया है कि पीड़िता पर हमले में धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल किया गया. आरोपी लड़कियों की उम्र क्रमश: 17, 21 और 24 वर्ष है. उन्‍होंने धार्मिक मुद्दों पर मतभेद और ईशनिंदा के आरोप में 21 वर्षीय पीड़िता की हत्या कर दी. मृतका जाने-माने धार्मिक विद्वान मौलाना तारिक जमील की अनुयायी थी, जिसे आरोपी महिलाएं नापसंद करती थीं.

सपना देखने वाली आरोपी नाबालिग

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की 13 वर्षीय किशोरी रिश्तेदार ने एक सपना देखा, जिसमें उसे पीड़िता द्वारा की गई कथित ईशनिंदा के बारे में पता चला और बाद में उसे जान से मारने का आदेश दिया गया. पुलिस अध‍िकारी ने कहा कि शुरुआती जांच के दौरान सपने के विवरण वाला एक रजिस्टर बरामद किया गया है. इसके बाद तीनों संदिग्धों को उनके रिश्तेदारों के साथ गिरफ्तार किया गया है.

 

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!