Truck-Bike Accident : जांजगीर. अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम धमनी के कैथा रोड में अज्ञात ट्रक चालक वाहन ने 2 भाइयों को टक्कर मार दी. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ IPC की धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज के लिया है और जांच में जुट गई है.

 



पुलिस के मुताबिक, ग्राम धमनी निवासी डैनिश कुमार खूंटे एवं भुवनेश्वर खूंटे, दोनों भाई खाना खाने नगारीडीह गए हुए थे. जब वे दोनों बाइक से वापस आ रहे थे, तभी डभरा की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक CG 11 AB 3094 के चालक द्वारा तेजी से एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए, बाइक सवार युवकों को ठोकर मार दी, जिससे दोनों भाई घायल हो गए, जहां से उन्हें जैजैपुर अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से रायगढ़ रेफर किया गया था, के एक निजी अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!