छत्तीसगढ़ में घटी बेरोजगारी दर, CM भूपेश बघेल ने आंकड़ों पर PM मोदी को दी सलाह, कही ये बड़ी बात

रायपुर: Unemployment rate decreased in CG : सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनोमी ने आज देश में बेरोजगारी दर का आंकड़ा पेश किया। रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ बेरोजारी दर 1.7 प्रतिशत है। यानी अब प्रदेश में प्रत्येक 100 लोगों में से बमुश्किल दो लोग ही बेरोजगार हैं।

 



 

इस रिपोर्ट को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेरोजगारी कम करने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस का मॉडल अपनाने की सलाह दी है। CMIE के आंकड़े जारी होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

 

सीएम ने लिखा कि एक युद्ध बेरोजगारी के विरुद्ध। आप सबको बताना चाहूंगा कि CMIE के आंकड़ों के मुताबिक आज छत्तीसगढ़ में सिर्फ 1.7% बेरोजगारी दर है। जबकि देश की बेरोजगारी दर 7.4% है। मुख्यमंत्री ने लिखा, मोदी जी से आग्रह है कि देश की बेरोजगारी कम करने के लिए देशहित में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार का मॉडल जरूर अपनाएं।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!