WhatsApp का Code Verify अपडेट जारी, वॉट्सऐप वेब हुआ बेहद सुरक्षित, जानें कैसे करेगा काम?

नई दिल्ली: वॉट्सऐप की तरफ से कोड वेरिफाई रोलआउट किया है। यह एक नया ब्राउजर एक्सटेंशन है। जिसे वॉट्सऐप की तरफ से वॉट्सऐप वेब यूजर के लिए जारी किया गया है। वॉट्सऐप कोड वेरिफाई एक्सटेंसन गूगल क्रोम, माइक्रोसॉफ्ट एज और फायरफॉक्स  ब्राउजर के लिए उपलब्ध रहेगा। यह वॉट्सऐप वेब यूजर  को एक एक्सट्रा लेयर सिक्योरी उपलब्ध कराएगा। इस एक्सटेंशन को वॉट्सऐप की वास्तविकता की पहचान के लिए जारी किया गया है।



वॉट्सऐप पहले के मुकाबले हो जाएगा ज्यादा सुरक्षित 
इस नए एक्सटेंशन के रोलआउट होने से वॉट्सऐप वेब पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा। इसे क्लाउडफेयर (Cloudfare) के साथ साझेदारी में पेश किया गया है। कंपनी के ब्लॉग पोस्ट की मानें, तो पिछले साल वॉट्सऐप के मल्टी डिवाइस फीचर के बाद वॉट्सऐप वेब ब्राउजर यूजर के लिए एक्स्ट्रा लेयर सिक्योरिटी की जरूरत थी। ऐसे में कंपनी ने वॉट्सऐप को ज्यादा सिक्योर बनाने के लिए एक्स्ट्रा लेयर सिक्योरी टूल जोड़ा है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : स्व. ओमप्रकाश सोनी की स्मृति में टेमर गांव में आयोजित रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, मुख्य अतिथि रहे सरपंच चंद्र कुमार सोनी, विजेता टीम को सरपंच द्वारा प्रथम पुरुस्कार 21 हजार रुपये किया गया प्रदान

बता दें कि मोबाइल ऐप को थर्ड पार्टी ऐप से सत्यापित किया जाता है, लेकिन वॉट्सऐप वेब के लिए ऐसा नहीं होता है। जो वेब ब्राउजर सिक्योरिटी को कमजोर कर सकता है। ऐसे में ब्राउजर एक्सटेंशन जारी किया है।

क्या है कोड वेरिफाई
यह एक ओपन सोर्स वेब ब्राउजर एक्सटेंशन है, जिसे फायरफॉक्स, माइक्रोसॉफ्ट एज और गूगल क्रोम ब्राउजर में ऐड किया जा सकता है।

वॉट्सऐप की मानें, तो यह फायरफॉक्स या फिर एज ब्राउजर में ऑटोमेटिक पिन हो जाएगा। जबकि क्रोम यूजर्स को इसे पिन करना होगा। इसे ओपन-सोर्स के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिससे बाकी स्रविस भी इसका इस्तेमाल कर सकें।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में प्री होली सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लगाए खूब ठुमके

कोड वेरिफाई कैसे करता है काम 

वॉट्सऐप ब्राउज़र एक्सटेंशन की तुलना ट्रैफिक लाइट से कर सकते हैं। यूजर्स की तरफ से एक्सटेंशन इंस्टॉल करने के बाद  यह वॉट्सैप वेब पर ऑटोमेटिक इंस्टॉल हो जाता है। और “रियल-टाइम अलर्ट सिस्टम के तौर पर काम करता है। अगर वॉट्सऐप कोड पूरी तरह से सही है, तो ब्राउजर का कोड वेरिफाई आइकन ग्रीन हो जाएगी।

अगर आपका कोड वेरिफाई आइकन ऑरेंज रहता है, तो इसका मतलब है कि यूजर को अपना पेज रिफ्रेश करना होगा। यदि कोड सत्यापन आइकन लाल दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि WhatsApp वेब गंभीर खतरे की चपेट में है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित, शासकीय सेवाओं में चयनित लोगों को किया गया सम्मानित, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, डीईओ कुमुदनी बाघ सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद 

error: Content is protected !!