World Happiness Report : ये है दुनिया के सबसे खुसवाल देश, जानिए भारत का नंबर ?, विस्तार से पढ़िए…

संयुक्त राष्ट्र ने साल 2022 की विश्व प्रसन्नता सूची (वर्ल्ड हैपीनेस रिपोर्ट 2022) जारी कर दी है। संयुक्त राष्ट्र स्थायी विकास उपाय नेटवर्क की तरफ से बनाई गई इस सूची में 146 देश शामिल हुए हैं।
फिनलैंड लगातार पांचवी बार इस सूची में टॉप पर बना हुआ है, वहीं अफगानिस्तान को इस सूची में सबसे निचले पायदान पर रखा गया है।



खुशहाल देशों की सूची में फिनलैंड ने इस बार भी बाजी मारी है और यह देश टॉप पर बना हुआ है। फिनलैंड के बाद डेनमार्क का नंबर है जबकि आइसलैंड तीसरे नंबर पर है।

इस सूची में आगे स्विटजरलैंड चौथे, नीदरलैंड पांचवें, लग्जमबर्ग छठे, स्वीडन सातवें, नार्वे आठवें, इजरायल 9वें, और न्यूजीलैंड 10वें स्थान पर है।

इसे भी पढ़े -  Hyundai Venue के नए अवतार ने मचाया गदर, कम बजट में बेहतरीन फीचर्स का तड़का, क्यों हर कोई कर रहा है बुक

11 से 20
10 नंबर से आगे बढ़ने पर आस्ट्रिया 11वें, आस्ट्रेलिया 12वें, आयरलैंड 13वें, जर्मनी 14वें, कनाडा 15वें, अमेरिका 16वें, ब्रिटेन 17वें, चेक रिपब्लिक 18वें, बेल्जियम 19वें और फ्रांस 20वें नंबर पर हैं।

खुशहाल देशों की सूची में भारत 136वें स्थान के साथ काफी नीचे है। हालांकि, पिछली बार की अपेक्षा भारत की रैंकिंग में सुधार हुआ है। भारत पिछले साल 139वें नंबर पर था और किसी तरह सबसे दुखी 10 देशों की लिस्ट से बाहर रहा था।

विश्व प्रसन्नता सूची में भारत की स्थिति जहां चिंताजनक हैं, वहीं पड़ोसी देशों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

रिपोर्ट में पाकिस्तान को 121वां स्थान मिला है वहीं बांग्लादेश ने 100 देशों में अपनी जगह बनाई है। बांग्लादेश 94वें स्थान पर है जबकि चीन को 72वीं रैंकिंग हुई है। लिस्ट पर नजर डालें तो साफ दिखाई दे रहा है कि अफगानिस्तान को छोड़कर भारत के पड़ोसी देश खुशहाल देशों की सूची में आगे हैं।

इसे भी पढ़े -  12 Jyotirlingas in India: कहां-कहां स्थित हैं भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग, क्या है उनकी खासियत और कैसे करें विजिट

इसी रैंकिंग में बीते साल बंदूक के जरिए सत्ता परिवर्तन को झेल चुके अफगानिस्तान को सबसे अप्रसन्न देश माना गया है। यह लिस्ट में 146वें नंबर पर है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ के अनुमान के मुताबिक अगर मदद न पहुंचाई गई तो इस साल सर्दियों में यहां 5 साल से कम उम्र के 10 लाख बच्चे भूख से मर सकते हैं।

अफगानिस्तान के बाद लेबनान, जिम्बाब्बे, रवांडा, बोत्सवाना, लेसोटो, सियरा लियान, तंजानिया, मलावी, जांबिया का स्थान है।

error: Content is protected !!